जंक्शन थाना क्षेत्र स्थित न्यू राजस्थान हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में दिनदहाड़े एक घर में घुसकर अज्ञात चोर मोबाइल फोन और बाहर खड़ी मोटर साइकिल चोरी कर ले गए। पीड़ित की रिपोर्ट पर जंक्शन थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।