पूर्णिया पूर्व: बेलौरी शीतला मेला से बाइक की चोरी, पीड़ित ने थाने में की शिकायत
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलौरी स्थित शीतला मंदिर के समीप से शनिवार को रात्रि हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल की चोरी हो गयी।मामले को लेकर पीड़ित विश्वजीत नन्दी साकिन बगुलाबाड़ी थाना डगरुआ निवासी ने मुफस्सिल थाना में लिखित शिकायत कर खोजबीन की गुहार लगाई है।मामले में पीड़ित वाहन स्वामी विश्वजीत नन्दी ने बताया कि बाइक से बेलौरी शीतला मंदिर मेला देखने गए थे ।