पूर्णिया पूर्व: अनगढ़ थाना पुलिस ने 14.610 किलोग्राम गांजे के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
शनिवार को अनगढ़ थानाध्यक्ष ने गुप्त सुचना के आधार पर एवं पूर्णिया पुलिस अधीक्षक के द्वारा बायसी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी के साथ हसरूल आलम, पिता हसीब आलम के घर मुरादपुर, वार्ड नं0 8 स्थित घर पहुंची तो एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया।