बैरसिया: अन्ना नगर कपड़ा रिसाइकल प्लांट में भीषण आग, नोटिस के बाद साजिश की आशंका
Berasia, Bhopal | Apr 27, 2026 अन्ना नगर कपड़ा रिसाइकल प्लांट में भीषण आग, नोटिस के बाद साजिश की आशंका अन्ना नगर स्थित नगर निगम का कपड़ा रिसाइकल प्लांट शनिवार देर रात आग की भेंट चढ़ गया। देश में अपनी तरह के इस अनूठे प्लांट में रात करीब 12 बजे परिसर के बाहर रखे कपड़ों में आग लगी, जिसे बुझाने में फायर ब्रिगेड को लगभग 5 घंटे का समय लगा। घटना की टाइमिंग ने कई सवाल