यमुनापार क्षेत्र के कौंधियारा थाना अंतर्गत गढ़वा कला गांव के सामने बुधवार देर रात को मार्ग से गुजरते समय कार व बाइक में भिड़ंत हो गया। इस हादसे में बाइक सवार युवक को गंभीर चोटें आ गई। घटना के बाद आसपास के लोगों के साथ मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना होने पर स्थानी पुलिस मौके पर पहुंची घायल को उपचार के लिए भेजा।