गोगुंदा क्षेत्र की विजय बावड़ी ग्राम पंचायत के बांसड़ा गांव में वर्ष 2021-22 में लगभग 9 लाख 15 हजार रुपये की लागत से निर्मित पुलिया पहली ही बारिश की मार नहीं झेल सकी। ग्रामीणों के अनुसार गत वर्ष हुई बारिश में पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई थी, लेकिन आज तक इसका पुनर्निर्माण नहीं कराया गया। हाल ही में हुई बारिश के बाद पुलिया पूरी तरह खस्ताहाल हो गई है
Gogunda, Udaipur | Jun 4, 2026