नगर: अलवर रोड के पीकेएस अस्पताल पर स्वर्गीय कर्नल किरोड़ी लाल बैंसला की पुण्य तिथि पर आयोजित हुआ रक्तदान शिविर
बृज नगर थाना क्षेत्र में अलवर रोड मौजूद केपीएस अस्पताल पर आज स्वर्गीय कर्नल किरोड़ी लाल बैंसला की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। डॉ रामवीर चौधरी द्वारा बताया गया कि महवा की रक्तदान यूनिटी टीम आज नगर पहुंची जिन्होंने लगभग 40 यूनिट रक्त एकत्रित किया।मौके पर अस्पताल प्रशासन कस्बे के लोग मौजूद रहे।