सांगानेर: जयपुर ग्रामीण की नरेना थाना पुलिस ने भैंस चोरी के मामले में चार साल से फरार एक आरोपी को किया गिरफ्तार
जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा के निर्देशन में वांछित आरोपियों की धड़पकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत नरेना थाना पुलिस ने भैंस चोरी के मामले में पिछले चार सालों से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। वही नरेना थाना पुलिस की ओर से मामले का खुलासा करते हुए जानकारीदी गई। पुलिस आरोपी सीताराम को गिरफ्तार किया है।