डेहरी: डेहरी स्टेशन पर आरपीएफ ने कार्रवाई करते हुए 10.890 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
Dehri, Rohtas | Jun 18, 2026 डेहरी स्टेशन पर आरपीएफ की कार्रवाई, 10.890 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार ।डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने गश्त एवं चेकिंग के दौरान एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। निरीक्षक प्रभारी राज किशोर कच्छवाहा के निर्देशन में एएसआई हरेराम कुमार, एएसआई राजेंद्र कुमार दास तथा आरपीएफ जवान प्लेटफॉर्म संख्या-4 पर निगरानी कर रहे थे।