छपरा: मेथवलिया चौंक के पास अधिवक्ता डबल मर्डर केस के गवाह की गोली मारकर हत्या,दूसरा घायल, पुलिस जांच में जुटी
Chapra, Saran | Jun 29, 2026 छपरा के मेथवलिया चौंक के पास अपराधियों ने चर्चित अधिवक्ता डबल मर्डर केस के मुख्य गवाह पंकज कुमार यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना रविवार की रात 11 बजें के लगभग की बताई जा रही है। इस हमले में उनका छोटा भाई मनीष यादव भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना स्थित पीएमसीएच रेफर किया गया है।