पन्ना: जेल गेट से दोबारा गिरफ्तार अमित भटनागर को राजनगर न्यायालय से जमानत मिली, कहा- जल, जंगल और जमीन की लड़ाई जारी रहेगी
Panna, Panna | May 13, 2026 पन्ना जिले में केन-बेतवा लिंक परियोजना विरोध आंदोलन के बीच समाजसेवी अमित भटनागर को एक बार फिर राहत मिली है। पन्ना जेल के गेट से दोबारा गिरफ्तार किए गए अमित भटनागर को राजनगर न्यायालय ने जमानत दे दी। जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर निकलते ही उन्होंने मीडिया से बातचीत कर प्रशासन और परियोजना को लेकर गंभीर आरोप लगाए।