दमोह: धुवा तालाब के पास कुत्तों के हमले में हिरण घायल, सूचना के घंटों बाद पहुंची वन विभाग की टीम, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Damoh, Damoh | Jul 4, 2026 दमोह के देहात थाना क्षेत्र के मांगंज वार्ड-5 में शनिवार सुबह कुत्तों के हमले में एक हिरण गंभीर रूप से घायल हो गया। बचने के दौरान वह गड्ढे में गिर पड़ा। सूचना के बावजूद वन विभाग के देर से पहुंचने का आरोप लगा। स्थानीय निवासी पप्पू पटेल ने हिरण को सुरक्षित निकालकर अपने घर में रखा। बाद में वन विभाग की टीम उसे उपचार के लिए अपने साथ ले गई।