बूंदी: पौतियों की शादी करने बूंदी के मैरिज गार्डन में पहुंचे दादा की जिंदा जलने से मौत, एक का कंप्रेशर फटने टेंट से लगी आग
Bundi, Bundi | May 1, 2024 शहर के नैनवा रोड स्थित एक मैरिज गार्डन में आग लगने का मामला सामने आया है। जिसमें एक व्यक्ति जिंदा जल गया है। जिनकी दो पौतियों की आज शादी होनी थी। यह ह्रदय विदारक घटना आज सुबह 6 बजे हुई है। जिस समय घटना हुई उसे समय सभी टेंट में सो रहे थे। अचानक एससी का कंप्रेसर फट गया जिससे भयंकर आग लग गई घटना में टोडारायसिंह निवासी 75 वर्षीय लाल मोहम्मद की जलकर मौत हो गई।