बूंदी: पीड़ित प्रतिकर स्कीम के प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की बैठक हुई संपन्न
Bundi, Bundi | Apr 30, 2024 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में राजस्थान पीड़ित प्रतिकर स्कीम के प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पीड़ित प्रतिकर स्कीम के तहत लम्बित 7 प्रार्थना-पत्रों पर विचार-विमर्श किया जाकर कुल 6 प्रार्थना पत्र स्वीकार कर 36,65,000 अक्षरे छत्तीस लाख पैंसठ हजार रूपये की अवार्ड राशि पारित की गई।