भिंड नगर: महिला को गोली मारने वाले आरोपी को पुलिस ने पुराने रेलवे स्टेशन से किया गिरफ्तार, कट्टा व कारतूस बरामद
भिंड। शहर के भीम नगर इलाके में 9 अप्रैल को पैसे के लेनदेन के विवाद में एक महिला को गोली मारकर घायल करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना में घायल महिला की पहचान नीलम जाटव के रूप में हुई थी।जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।लेकिन आज शनिवार सुबह के रोज सुबह 10 बजे सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है