हंडिया: अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 102 वाहनों को किया गया सीज
जिलाधिकारी के निर्देश पर अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान चलाया गया। 24 से 27 मई तक 119 स्थानों पर जांच और छापेमारी की गई, जिसमें 9 अवैध खनन स्थलों पर कार्रवाई हुई।अभियान के दौरान 1624 वाहनों की जांच में 102 वाहन ओवरलोड और बिना प्रपत्र के पाए गए, जिन्हें सीज किया गया। साथ ही 41.22 लाख रुपये का राजस्व जमा कराया गया। बृहस्पतिवार 05 बजे दी जानकारी।