गुना नगर: कोतवाली में पदस्थ महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस लाइन में सरकारी क्वार्टर में फंदे पर लटका मिला शव, फैली सनसनी
गुना शहर के कोतवाली थाने में पदस्थ 25 वर्षीय महिला कांस्टेबल निशा शर्मा ने मंगलवार 9 जून को पुलिस लाइन स्थित सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर कैंट पुलिस पर पहुंची गेट तोड़कर अंदर देखा तो फंदे पर शव लटका मिला। फिलहाल पुलिस की तरफ से कोई स्टेटमेंट सामने नहीं आया। आत्महत्या का कारण फिलहादल अज्ञात है। पुलिस जांच कर रही है।