गाज़ीपुर: पश्चिम बंगाल की राजनीति और बीजेपी पर अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान, कहा- गौ रक्षा करने वालों को मिलेगा आशीर्वाद
गाजीपुर के लंका मैदान में आज उस समय माहौल पूरी तरह धार्मिक और राजनीतिक रंग में रंग गया, जब ज्योतिष पीठाधीश्वर और जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती अपनी गौ रक्षा यात्रा के तहत पहुंचे। उन्होंने गौ हत्या को लेकर केंद्र और राज्य सरकारों पर तीखा हमला बोला और साफ कहा कि जो नेता गौ रक्षा नहीं करेगा, उसे वोट देना भी पाप होगा। शंकराचार्य ने ...