बगहा: बगहा के वीटीआर जंगल में उड़नदस्ता की टीम हुई तैनात
VTR में आए दिन शरारती तत्वों आग लगा रहे हैं। इस आग से जानवर और जंगल के पास रहने वाले लोग भी परेशान हैं। लोगों की आंखों से पानी निकलने के साथ जलन की समस्या बनी रह रही है। आग के कारण सदाबहार जंगलों के साथ-साथ बाघ, तेंदुआ गौर, चीतल, हिरण आदि वन्यजीवों पर खतरा बना रहता है। जंगल में आग लगने के कारण प्राकृतिक और पर्यावरण पर को भी गंभीर नुकसान पहुंचता है।