बगहा: नए राजस्व अधिकारी विकास कुमार ने बगहा एक अंचल में किया योगदान, अंचल कर्मियों को दिए आवश्यक निर्देश
अंचल कार्यालय बगहा एक में नवागत राजस्व अधिकारी के रूप में विकास कुमार ने योगदान किया है। आपको बता दें कि नवागत राजस्व अधिकारी विकास कुमार की पहली पोस्टिंग बगहा एक अंचल में हुई है। नवागत राजस्व अधिकारी विकास कुमार ने बगहा अंचल एक के सभी राजस्व कर्मचारी, अमीन, अंचल कार्यालय सहित आरटीपीएस के कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए।