भैरोगंज थाना क्षेत्र के हरपुर में बारात की डीजे वाली गाड़ी के पलट जाने से उसपर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के दौरान घायलों को फौरन अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से दो को फौरन बेहतर इलाज की जरूरत होने के कारण चिकित्सकों ने रेफर कर जीएमसीएच, बेतिया भेज दिया।