गुरारू: बन्दौल गांव: मारपीट मामले में अभियुक्त गिरफ्तार, जेल भेजा गया
Guraru, Gaya | May 19, 2026 थाना क्षेत्र के बंदौल गांव में मारपीट के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर मंगलवार सुबह जेल भेज दिया।थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि विगत 11 मई को बंदौल गांव निवासी श्रवण यादव द्वारा थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया गया था कि वह अपने दरवाजे पर बैठे थे, तभी गांव के अमरेंद्र यादव अपने कुछ सहयोगियों के साथ मारपीट की।