हुज़ूर: चंदनपुरा क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों को दिखाई दिया टाइगर
Huzur, Bhopal | Jun 26, 2026 भोपाल के चंदनपुरा क्षेत्र में टाइगर की मूवमेंट देखी गई है। शुक्रवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों को टाइगर दिखाई दिया। एक दंपती के बेहद करीब तक टाइगर पहुंच गया था। महिला के शोर मचाने पर टाइगर झाड़ियों में चला गया। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सर्चिंग शुरू कर दी।