पुष्पराजगढ़: गुरु पूर्णिमा पर अमरकंटक में उमड़ा आस्था का सैलाब, पावन नगरी गुरु वंदना व भक्ति से सराबोर
बुधवार 4:00बजे मां नर्मदा की उद्गम स्थली और प्रसिद्ध धार्मिक नगरी अमरकंटक में गुरु पूर्णिमा का पर्व बुधवार को श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। ब्रह्ममुहूर्त से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया और देर शाम तक मंदिरों, आश्रमों एवं नर्मदा तट पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती रही।