सांगोद: बपावर थाना क्षेत्र में अज्ञात महिला घायल अवस्था में मिली, कोटा अस्पताल की मोर्चरी में शव, परिजनों की तलाश
Sangod, Kota | Jul 12, 2025 सांगोद. बपावर थाना क्षेत्र में ढाणी की पुलिया छबड़ा रोड पर गुरुवार शाम को एक अज्ञात महिला घायल अवस्था में मिली। उसकी उम्र करीब 35 से 40 वर्ष बताई गई है। संभावना जताई जा रही है कि महिला किसी अज्ञात वाहन से गिरने के बाद घायल हो गई थी। ग्रामीणों व पुलिस द्वारा इलाज के लिए पहले सीएचसी बपावरकलां लाया गया। वहां से बारां रेफर कर दिया।