हनुमानगढ़: टाउन में रात्रि के समय चोरी का प्रयास विफल, मकान मालिक की सूझबूझ और सजगता ने चोरों के इरादों पर फेरा पानी
हनुमानगढ़ टाउन में रात के अंधेरे में दो शातिर चोरों ने एक मकान को निशाना बनाने की कोशिश की। लेकिन मकान मालिक की सूझबूझ और सजगता ने चोरों के इरादों पर पानी फेर दिया। पूरी वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। यह तस्वीरें हनुमानगढ़ टाउन में व्यापार मंडल कॉलेज के पास जिला अस्पताल सड़क मार्ग की हैं। ज़रा गौर से देखिए इन दोनों चोरों को।