बिक्रमगंज: बिक्रमगंज की बेटी सलोनी कुमारी बनीं बीडीओ, 70वीं बीपीएससी में हासिल की सफलता
बिक्रमगंज। रोहतास जिले के बिक्रमगंज की बेटी सलोनी कुमारी ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा में 1156वीं रैंक प्राप्त कर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे इलाके में खुशी और गर्व का माहौल है। सलोनी कुमारी, सुदर्शन साह एवं राजकांति देवी की पुत्री हैं।