बीसलपुर: बरखेड़ा में जय गुरुदेव रेस्टोरेंट में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा एक चोर को पकड़कर चोरी का सामान किया बरामद
बरखेड़ा नगर में स्थित जय गुरुदेव रेस्टोरेंट की दुकान से 26 अप्रैल की रात्रि में अज्ञात चोर ने दुकान में घुस कर गल्ले को तोड़ कर उसमें रखे 90 हजार रुपए, चांदी के सिक्के, मंदिर में रखी लक्ष्मी गणेश चांदी की मूर्ति ,सोने के आभूषण सहित लाखों रुपए का सामान चोरी हुआ था। वहीं पुलिस ने एक चोर को चोरी किया गया सामान सहित गिरफ्तार कर जेल रवाना कर दिया है ।