बीसलपुर: भडडिया मोड पुल पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल अस्पताल में भर्ती।
फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के ग्राम चठिया फैजू निवासी प्रेम प्रकाश पुत्र मुनेंद्र सिंह अपनी बाइक द्वारा बीसलपुर से अपने गांव देर रात्रि वापस जा रहा था वह जैसे ही बीसलपुर बरेली रोड पर स्थित भडडिया मोड पुल पर पहुंचा वैसे ही किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी टक्कर लगते ही बाइक सवार युवक रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया ।