बीसलपुर: रहमान गंज गांव में खेत के किनारे रहने के लिए बनाई गई झोपड़ी में लगी आग हजारों का सामान जलकर हुआ राख ।
दियोरिया कला कोतवाली क्षेत्र के गांव रहमान गंज में खेत के किनारे रहने के लिए बनाई गई झोपड़ी अचानक आग लग गई जिससे झोपड़ी में रखी 5 हजार रुपए की नकदी चारपाई, बिस्तर, बर्तन, जेवर,सोलर पैनल बैटरा सहित लगभग 80 हजार रुपए का सामान जलकर राख हो गया।आग लगने की सूचना ग्राम प्रधान जगपाल वर्मा ने राजस्व विभाग को दे दी है।