बीसलपुर: ढकवारा गांव में छत से गिरकर एक युवक हुआ घायल, अस्पताल में भर्ती
बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ढकवारा निवासी श्याम बिहारी लाल पुत्र अजय पाल वर्मा देर रात्रि छत पर सो रहा था वह किसी कार्य से छत से नीचे आ रहा था इसी समय उसका पैर फिसल गया जिससे वह छत से नीचे रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को परिजनों की मदद से बीसलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया जहां डॉक्टर द्वारा घायल का प्राथमिक उपचार किया गया है।