श्रीडूंगरगढ़: श्रीडूंगरगढ में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए सड़क पर उतरी पुलिस, बाजार में मचा हड़कंप
श्रीडूंगरगढ़ में बढ़ती यातायात अव्यवस्था को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। तपती धूप के बीच पुलिस जवान शहर की सड़कों पर उतरकर यातायात व्यवस्था सुधारने में जुटे हुए हैं। पुलिस द्वारा आमजन से यातायात नियमों की पालना करने और सड़क पर वाहन व्यवस्थित खड़े करने की अपील की जा रही है। कार्रवाई के दौरान बीच रास्ते में खड़ी गाड़ियों को हटवाया