कैराना: पीएसी के जवान को लिंक भेजकर निकाले गए ₹2.12 लाख, कैराना कोतवाली में दर्ज हुआ केस
Kairana, Shamli | Jun 17, 2026 जनपद बुलंदशहर के गांव मानपुर निवासी गौरव ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पीएसी में तैनात हैं। वर्तमान में उनकी ड्यूटी न्यायालय में चल रही है। 10 जून को उनके मोबाइल पर व्हाट्सऐप कॉल आई और एक लिंक भेजा गया। लिंक खोलते ही उनका मोबाइल फोन हैक हो गया। इसके बाद उनके बैंक द्वारा जारी क्रेडिट कार्ड से 2 लाख 12 हजार 699 रुपये निकाल लिए गए।