विष्णुगढ़: कोनार डैम विस्थापितों को सात दशकों बाद मिलेगा जमीन का मालिकाना हक
कोनार डैम विस्थापितों को सात दशकों बाद मिलेगा जमीन का मालिकाना हक। विष्णुगढ़ के कोनार डैम निर्माण के समय विस्थापित हुए सैकड़ों रैयतों व ग्रामीणों के लिए एक बेहद बड़ी और राहत भरी खबर है। पिछले सात दशकों से अपने कानूनी हक के लिए संघर्ष कर रहे इन विस्थापित परिवारों को जल्द ही उनकी जमीन का मालिकाना हक मिलने जा रहा है।