Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

सिद्धबली मंदिर में दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं के गले से आभूषण चोरी करने वाली दो शातिर महिला टप्पेबाजों को कोटद्वार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से चोरी की एक सोने की चेन और एक लॉकेट बरामद किया गया है। 25 जुलाई को सूचना मिली कि दोनों महिलाएं फिर किसी वारदात की नीयत से सिद्धबली मंदिर क्षेत्र आ रही हैं। इस पर पुलिस ने गुलर पुल, सनेह रोड के पास घेराबंदी कर **पुष्पा रानी** निवासी धनौरा, अमरोहा और **सरोज** निवासी मोहम्मदपुर बछरायूं, अमरोहा (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी की सोने की चेन और लॉकेट बरामद हुआ। पूछताछ में दोनों महिलाओं ने बताया कि वे मेले, धार्मिक स्थलों और भीड़-भाड़ वाले आयोजनों में महिलाओं को निशाना बनाती थीं। कीमती आभूषण पहनने वाली महिलाओं का पीछा कर धक्का-मुक्की और भीड़ का फायदा उठाकर चेन या मंगलसूत्र चोरी कर फरार हो जाती थीं।

Chaubattakhal, Garhwal | Jul 26, 2026
सिद्धबली मंदिर में दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं के गले से आभूषण चोरी करने वाली दो शातिर महिला टप्पेबाजों को कोटद्वार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से चोरी की एक सोने की चेन और एक लॉकेट बरामद किया गया है। 25 जुलाई को सूचना मिली कि दोनों महिलाएं फिर किसी वारदात की नीयत से सिद्धबली मंदिर क्षेत्र आ रही हैं। इस पर पुलिस ने गुलर पुल, सनेह रोड के पास घेराबंदी कर **पुष्पा रानी** निवासी धनौरा, अमरोहा और **सरोज** निवासी मोहम्मदपुर बछरायूं, अमरोहा (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी की सोने की चेन और लॉकेट बरामद हुआ। पूछताछ में दोनों महिलाओं ने बताया कि वे मेले, धार्मिक स्थलों और भीड़-भाड़ वाले आयोजनों में महिलाओं को निशाना बनाती थीं। कीमती आभूषण पहनने वाली महिलाओं का पीछा कर धक्का-मुक्की और भीड़ का फायदा उठाकर चेन या मंगलसूत्र चोरी कर फरार हो जाती थीं। - Chaubattakhal News