मुज़फ्फरनगर: प्रेम, निकाह और धर्म परिवर्तन का खेल, हिन्दू युवती को प्रेमजाल में फसाने वाले आरोपी समीर खान गिरफ्तार, युवती की बरामद
मुज़फ्फरनगर में कथित लव जिहाद और धर्म परिवर्तन मामले में थाना नई मंडी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हिंदू युवती को सकुशल बरामद करते हुए आरोपी समीर खान को गिरफ्तार कर लिया। युवती के भाई ने आरोप लगाया था कि आरोपी शादी का झांसा देकर उसे बहला-फुसलाकर ले गया और धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी से पूछताछ जारी है।