कैराना: कैराना में घर से काम के सिलसिले में निकला युवक लापता, पिता ने पुलिस से बरामदगी की गुहार लगाई
कैराना नगर के मोहल्ला अफगानान निवासी नसीम ने शुक्रवार को कोतवाली में तहरीर दी है। उन्होंने तहरीर देकर शाम करीब पांच बजे बताया कि गत 25 अप्रैल की प्रात: करीब आठ बजे उनका 26 वर्षीय पुत्र सलीम घर से काम के सिलसिले में पानीपत जाने की बात कहकर गया था। इसके बाद न वो काम पर पहुंचा और न ही घर लौटा। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका है।