बड़हरिया: यमुनागढ़ सरोवर में नहाने के दौरान डूबने से एक युवक की हुई मौत जांच में जुटी पुलिस
बड़हरिया थाना क्षेत्र के यमुनागढ़ सरोवर में गुरुवार को दो दोस्त नहाने के लिए गए हुए थे। उसी दौरान डूबने से एक युवक की मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान हरदिया गांव निवासी नरेश राम का 18 वर्षीय पुत्र नितिन कुमार के रूप में हुई है।