फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज पुलिस टीम में गुरुवार को दोपहर करीब 2:00 बजे क्षेत्र के स्कूल कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाकर छात्रों को साइबर अपराध और देश के नए आपराधिक कानून के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के तरीके बताए और साइबर हेल्पलाइन 1930 के महत्व पर प्रकाश डाला।