मोहनपुर: ग्राम जमुना से हत्या के चार आरोपी गिरफ्तार
Mohanpur, Gaya | Oct 17, 2025 मोहनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जमुना से मोहनपुर थाने के पुलिस ने हत्या के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने शुक्रवार को शाम 6:00 बजे बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम जमुना से हत्या के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है सूरज कुमार, चंदन कुमार, विनोद सिंह और जगरनाथ सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।