गिरिडीह: गिरिडीह पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार ने महिला थाने में स्वागत कक्ष का उद्घाटन किया
गिरिडीह पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार ने शनिवार को 1 बजे महिला थाना में स्वागत कक्ष का उद्घाटन किया।बताया गया कि जिले की महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए गिरिडीह जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार ने महिला थाना परिसर में “स्वागत कक्ष” का उद्घाटन किया है।