ग्वालियर गिर्द: कलयुगी शिक्षक ने नाबालिग शिष्या को छेडा, अब फरार
बहोडापुर पुलिस ने एक कलयुगी शिक्षक के खिलाफ अपनी ही शिष्या को छेडने का मुकदमा दर्ज किया है।चीनौर की रहने वाली यहां किराए के मकान में रहकर अपनी स्कूल की पढाई कर रही है।छात्रा के मुताबिक उसका टीचर बृजेश धाकड़ कई बार गलत नीयत से उसे छेड़ चुका है।विरोध करने पर भी जब उसकी हरकतों में सुधार नहीं आया तो छात्रा ने अपने परिवार के लोगों को बृजेश की करतूत बताई।