बांसवाड़ा: दशहरा मेले में भजन संध्या की धूम, भरत सुधार के भजनों पर श्रद्धालु झूमे
बांसवाड़ा दशहरा मेला परिसर में आयोजित भजन संध्या में भक्ति और संगीत का अनूठा संगम देखने को मिला। बांसवाड़ा कॉलेज मैदान में गायक भरत सुधार और जोधपुर की गायिका दिव्या वैष्णव ने भजनों की शानदार प्रस्तुतियों से श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा। गणेश वंदना से शुरू हुए कार्यक्रम में “मारी किस्मत ने सांवरा बदल दे” सहित विभिन्न भजनों पर श्रद्धालु भक्तिरस में डूब गए