अमरपाटन: हरनामपुर कष्टकला वार्ड नंबर 24 में घर में घुसे गोह को वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
हरनामपुर कष्टकला वार्ड नंबर 24 मे रविवार की दोपहर सम्पत पाण्डेय के घर में एक गोह (मॉनिटर लिज़र्ड) घुस जाने से परिवार में चिंता का माहौल बन गया। घटना की सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई।सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम से सर्प मित्र के साथ मौके पर पहुंची और काफी सावधानी के साथ पकड़ जंगल मे छोड़ा गया।