देहरादून: CM पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय देहरादून से विभिन्न देशों में रह रहे प्रवासी उत्तराखंड वासियों से किया वर्चुअल संवाद
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय देहरादून से विभिन्न देशों में निवास कर रहे प्रवासी उत्तराखण्डियों से वर्चुअल संवाद करते हुए उन्हें विदेशों में उत्तराखण्ड का ब्रांड एम्बेसडर बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवासी उत्तराखण्ड वासियों ने अपनी मेहनत, लगन एवं बौद्धिक क्षमता से उत्तराखण्ड के बाहर देश-विदेश में अपनी पहचान बनाई है।