धालभूमगढ़ प्रखंड की जुनबनी पंचायत के उप मुखिया सुजन कुमार मन्ना ने बुधवार को दोपहर 12 बजे प्रखंड विकास पदाधिकारी बबली कुमारी से मुलाकात कर पंचायत क्षेत्र की कई प्रमुख सड़कों के निर्माण को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कुल सात महत्वपूर्ण मार्गों के निर्माण की मांग की गई है, जिनमें भरत सेवा आश्रम से हरिनधुकड़ी होते विश्वजीत दास गुप्ता के घर तक 2 किमी, रघुनाथडी