नूह: मांडीखेड़ा के पास ट्रैक्टर ने दो युवकों को मारी टक्कर, रानिका गांव में एक लड़के की मौत
रानीका गांव के दो चचेरे भाई आयत खान और मोहम्मद सान मांडीखेड़ा के पास गैस एजेंसी के पास सिलेंडर लेने के लिए गए थे। दोनों भाई गैस एजेंसी के बाहर खड़े थे तभी एक ट्रैक्टर चालक ने उनमें टक्कर मार दी। जिससे आयत खान की मौत हो गई। मोहम्मद सान गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका दिल्ली के ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है।