बरेली: थाना सुभाषनगर के एक घर में बेटी के प्रेम विवाह से नाराज उसके परिजनों ने की तोड़फोड़
बरेली। थाना सुभाषनगर के गणेश नगर की शकुन्तला देवी पत्नी रामपाल ने एसएसपी के यहां शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसके बेटे गौरव व पड़ोस की एक युवती में प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते दोनों ने आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह कर लिया और बाद में कोर्ट में 164 के बयान होने के बाद कोर्ट ने युवती को उसके पति गौरव के हवाले कर दिया। वह उसी के साथ रहना चाहती है।