विराटनगर: विराटनगर में रोडवेज बस और क्रेटा कार के बीच हुई टक्कर
Viratnagar, Alwar | Apr 17, 2026
अलवर-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर विराटनगर में रोडवेज बस और क्रेटा कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि बस को भी नुकसान पहुंचा। टक्कर के बाद कार सड़क से उतरकर बिजली खंभे से टकराई और ट्रांसफार्मर गिर गया। चालक को मामूली चोट आई।