पटना ग्रामीण: पुनाईचक सब्जी मंडी में फायरिंग मामले में CCTV के माध्यम से अपराधियों की हो रही तलाश : शास्त्रीनगर थानाध्यक्ष
मंगलवार की देर रात शास्त्रीनगर थाना के पुनाईचक सब्जी मंडी में हुई फायरिंग मामले में तीन जख्मी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मीडिया से बातचीत के दौरान शास्त्रीनगर थानाध्यक्ष ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से अपराधियों की पहचान की जा रही है, जल्द ही कांड का उद्वेदन किया जाएगा।